By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: प्राथमिकता वाले कार्य 7 जून तक हर हाल में करें पूर्ण: डीएम
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - प्राथमिकता वाले कार्य 7 जून तक हर हाल में करें पूर्ण: डीएम

उत्तराखण्ड

प्राथमिकता वाले कार्य 7 जून तक हर हाल में करें पूर्ण: डीएम

Aanchal
Last updated: 31/05/2026 15:26
Aanchal
Share
WhatsApp Image 2026 05 30 at 11.34.54 AM 1 scaled 1 News Todayz प्राथमिकता वाले कार्य 7 जून तक हर हाल में करें पूर्ण: डीएम
SHARE

देहरादून: जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मानसून से पूर्व आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को प्राथमिकता वाले कार्य 7 जून तक हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आपदा प्रबंधन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

रविवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने सड़क, विद्युत, पेयजल, सिंचाई, नगर निगम, पुलिस एवं अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने स्तर पर टास्क फोर्स, कंट्रोल रूम और वार रूम स्थापित करें तथा जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें।

डीएम ने कहा कि विभागों के बीच बेहतर समन्वय और संवाद आपदा प्रबंधन की सफलता की कुंजी है। किसी भी प्रकार का कम्युनिकेशन गैप कार्यों में बाधा नहीं बनना चाहिए। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने निर्देश दिए कि सड़कों पर संचालित जनहित परियोजनाओं के सभी प्राथमिकता वाले कार्य 7 जून तक पूरे किए जाएं तथा परियोजनाएं पूर्ण होने के बाद संबंधित सड़कें लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित कर मरम्मत एवं पुनर्स्थापन का कार्य शुरू किया जाए।

जिलाधिकारी ने मानसून से पहले नदी, नहरों और बरसाती नालों के चैनलाइजेशन कार्य पूर्ण करने, सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने तथा नालियों और स्कवरों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जलभराव वाले क्षेत्रों में त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) की निगरानी और संवेदनशील क्षेत्रों में वाटर पंप के साथ टास्क फोर्स तैनात करने को भी कहा गया।

बैठक में सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर देते हुए डीएम ने कहा कि वे स्वयं शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेंगे। इसके लिए जिला स्तर पर कॉल ऑपरेटर की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) के.के. मिश्रा, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता ओम पाल सिंह, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता संजय रॉय, अधिशासी अभियंता राजेश कुमार, सीओ सिटी नितिन लोहानी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article WhatsApp Image 2026 05 31 at 1.05.44 PM News Todayz मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ सुना प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ सुना प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को
Next Article images 22 News Todayz युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति और अमूल्य पूंजी: सीएम धामी युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति और अमूल्य पूंजी: सीएम धामी

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

रायपुर के लक्ष्मी नारायण मंदिर में विराजे बप्पा, 2.5 क्विंटल की प्रतिमा बनी उत्सव का आकर्षण

जिन जनपदों में जिस प्रकृति की शिकायतें अधिक, जिलाधिकारी संबंधित विभागों के साथ समीक्षा कर कराएं शीघ्र समाधान

राज्यपाल ने हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता

पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?