By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति और अमूल्य पूंजी: सीएम धामी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति और अमूल्य पूंजी: सीएम धामी

उत्तराखण्ड

युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति और अमूल्य पूंजी: सीएम धामी

Aanchal
Last updated: 31/05/2026 15:35
Aanchal
Share
images 22 News Todayz युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति और अमूल्य पूंजी: सीएम धामी
SHARE

देहरादून:  मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन जी तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित “युवा शक्ति संवाद” कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में युवाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में युवाओं ने राष्ट्र निर्माण, रोजगार, स्टार्टअप, नवाचार, शिक्षा, कौशल विकास तथा उत्तराखंड के भविष्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार एवं सुझाव साझा किए।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने युवाओं के साथ आत्मीय संवाद करते हुए उनके प्रश्नों का विस्तार से उत्तर दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव युवाओं को केवल मतदाता नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सबसे महत्वपूर्ण भागीदार मानती रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का युवा आज अवसरों के एक नए युग का साक्षी बन रहा है। डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्किल India, मेक इन इंडिया तथा आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों ने युवाओं को अपनी प्रतिभा के अनुरूप आगे बढ़ने के अभूतपूर्व अवसर प्रदान किए हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति और अमूल्य पूंजी होते हैं। यदि युवाओं को सही दिशा, उचित अवसर और सकारात्मक वातावरण प्राप्त हो तो वे न केवल अपने जीवन को सफल बनाते हैं, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास की नई इबारत भी लिखते हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और इसी उद्देश्य से केंद्र एवं राज्य सरकार युवाओं के सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की सबसे युवा शक्ति वाले देशों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। प्रधानमंत्री की दूरदर्शी नीतियों के कारण युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास, अनुसंधान, नवाचार, डिजिटल तकनीक, स्टार्टअप और स्वरोजगार के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त हुए हैं। आज भारत का युवा नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला बन रहा है।

कहा कि उत्तराखंड सरकार युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू कर भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की गई है। पिछले चार वर्षों में 32 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी एवं निष्पक्ष प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी रोजगार उपलब्ध कराए गए हैं। इसके साथ ही स्वरोजगार, स्टार्टअप, पर्यटन, कृषि, खेल एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में भी युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार का उद्देश्य केवल विकास कार्यों को गति देना नहीं, बल्कि ऐसे अवसरों का निर्माण करना भी है, जिनसे प्रदेश का प्रत्येक युवा अपनी प्रतिभा के बल पर आगे बढ़ सके। उत्तराखंड का युवा आज नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और संकल्प के साथ विकसित उत्तराखंड तथा विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में युवाओं के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। युवाओं ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों के माध्यम से भारत को विश्व की अग्रणी शक्ति बनाने का लक्ष्य निश्चित रूप से प्राप्त होगा।

‘युवा शक्ति संवाद’ कार्यक्रम उत्साह, ऊर्जा और सकारात्मक विचारों का संगम बनकर उभरा। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लेते हुए विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का भरोसा व्यक्त किया।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article WhatsApp Image 2026 05 30 at 11.34.54 AM 1 scaled 1 News Todayz प्राथमिकता वाले कार्य 7 जून तक हर हाल में करें पूर्ण: डीएम प्राथमिकता वाले कार्य 7 जून तक हर हाल में करें पूर्ण: डीएम
Next Article WhatsApp Image 2026 06 01 at 2.25.20 PM News Todayz नियुक्ति पत्र प्राप्त करना केवल एक उपलब्धि नहीं, जनसेवा के नए दायित्व की शुरुआत: सीएम धामी नियुक्ति पत्र प्राप्त करना केवल एक उपलब्धि नहीं, जनसेवा के नए दायित्व की शुरुआत: सीएम धामी

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

रायपुर के लक्ष्मी नारायण मंदिर में विराजे बप्पा, 2.5 क्विंटल की प्रतिमा बनी उत्सव का आकर्षण

जिन जनपदों में जिस प्रकृति की शिकायतें अधिक, जिलाधिकारी संबंधित विभागों के साथ समीक्षा कर कराएं शीघ्र समाधान

राज्यपाल ने हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता

पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?