By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: बेरोजगार संघ का प्रदर्शन तेज: प्रदेशव्यापी आंदोलन में सीबीआई जांच की मांग, पिथौरागढ़ में भाजपा नेता का घेराव
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - बेरोजगार संघ का प्रदर्शन तेज: प्रदेशव्यापी आंदोलन में सीबीआई जांच की मांग, पिथौरागढ़ में भाजपा नेता का घेराव

उत्तराखण्ड

बेरोजगार संघ का प्रदर्शन तेज: प्रदेशव्यापी आंदोलन में सीबीआई जांच की मांग, पिथौरागढ़ में भाजपा नेता का घेराव

Aanchal
Last updated: 26/09/2025 13:29
Aanchal
Share
parava nayayathhasha va savanava News Todayz बेरोजगार संघ का प्रदर्शन तेज: प्रदेशव्यापी आंदोलन में सीबीआई जांच की मांग, पिथौरागढ़ में भाजपा नेता का घेराव
SHARE

देहरादून: उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा-2025 में नकल की शिकायतों को देखते हुए राज्य सरकार ने जांच को न्यायिक निगरानी में कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी.एस. वर्मा को जांच का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। सचिव गृह शैलश बगोली द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि न्यायमूर्ति वर्मा विशेष अन्वेषण दल (SIT) की जांच प्रक्रिया की बारीकी से निगरानी करेंगे। उन्हें प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर शिकायतों और सूचनाओं का संज्ञान लेने तथा SIT को आवश्यक मार्गदर्शन देने का अधिकार भी होगा। SIT का गठन, जया बलूनी होंगी अध्यक्ष शासन ने 24 सितम्बर 2025 को पांच सदस्यीय SIT का गठन किया है। इसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) देहरादून, जया बलूनी करेंगी। टीम को पूरे प्रदेश में फैले नकल प्रकरण की गहन जांच कर दोषियों की पहचान करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दूसरी ओर, बेरोजगार संघ का प्रदर्शन पूरे प्रदेश में फैलता जा रहा है। पिथौरागढ़ में भाजपा के ब्लाक प्रमुख का घेराव किया गया। अन्य शहरों ब कस्बों में भी सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं। इधऱ, दून के धरनास्थल पर युवाओं।का जमावड़ा बढ़ता जा रहा है। बेरोजगार संघ जे हजारों अभ्यर्थियों से दून कूच की अपील की है। पेपर लीक मामले में राज्य सरकार असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन, के एन तिवारी समेत दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर चुकी है।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article 4 1 150x150 2 News Todayz सिर्फ 4 साल में 25 हज़ार सरकारी नौकरियां, 20 साल में 9 मुख्यमंत्रियों का आंकड़ा भी पीछे सिर्फ 4 साल में 25 हज़ार सरकारी नौकरियां, 20 साल में 9 मुख्यमंत्रियों का आंकड़ा भी पीछे
Next Article images 2025 09 26T190153.604 News Todayz पहले ‘इस्तीफा’ फिर ‘खंडन’ से चर्चा में रही थीं IPS रचिता, अब केंद्र ने किया मंज़ूर पहले ‘इस्तीफा’ फिर ‘खंडन’ से चर्चा में रही थीं IPS रचिता, अब केंद्र ने किया मंज़ूर

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?