By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: सिर्फ 4 साल में 25 हज़ार सरकारी नौकरियां, 20 साल में 9 मुख्यमंत्रियों का आंकड़ा भी पीछे
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - सिर्फ 4 साल में 25 हज़ार सरकारी नौकरियां, 20 साल में 9 मुख्यमंत्रियों का आंकड़ा भी पीछे

उत्तराखण्ड

सिर्फ 4 साल में 25 हज़ार सरकारी नौकरियां, 20 साल में 9 मुख्यमंत्रियों का आंकड़ा भी पीछे

Aanchal
Last updated: 26/09/2025 13:21
Aanchal
Share
4 1 150x150 2 News Todayz सिर्फ 4 साल में 25 हज़ार सरकारी नौकरियां, 20 साल में 9 मुख्यमंत्रियों का आंकड़ा भी पीछे
SHARE

देहरादून: उत्तराखंड राज्य के रजत जयंती वर्ष में रोजगार का आंकड़ा युवाओं के लिए ऐतिहासिक संदेश लेकर आया है। महज़ चार साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 26,025 युवाओं को सरकारी नौकरी देकर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। जबकि राज्य गठन के बाद पिछले 20 वर्षों में 9 मुख्यमंत्रियों की सरकारें मिलकर भी कुल 11,528 नौकरियां ही दे पाईं। उत्तराखंड की 25 साल की यात्रा में सरकारी नौकरियों के लिहाज़ से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कार्यकाल सबसे यादगार और ऐतिहासिक साबित हुआ है। युवाओं के लिए यह दौर सिर्फ अवसरों का नहीं, बल्कि पारदर्शिता और भरोसे का भी है। धामी सरकार ने सरकारी नौकरी देने वाले तीन आयोगों के मार्फत पिछली 9 मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल की तुलना में तीन गुनी नौकरी दी है, जो अपने आप में बड़ा रिकॉर्ड है। खासकर धामी सरकार ने समूह ग में 16 हज़ार युवाओं को नौकरी दी। वहीं, अधिकारियों के 10 हज़ार पदों पर भी योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति हुई। पारदर्शिता का आलम यह रहा कि कई अभ्यर्थियों ने एक नहीं बल्कि तीन से चार परीक्षाएं पास कर सफलता पाई।यही नहीं धामी सरकार ने आने वाले वर्षों के लिए एडवांस जॉब कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें 10 हज़ार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया का अधियाचन पूरा हो चुका है और विज्ञप्तियां जारी होना बाकी हैं। यह परीक्षाएं भी इसी साल तक कराने का लक्ष्य रखा गया है। *20 साल बनाम 4 साल रोजगार का साफ़ अंतर* पिछली सरकारों के लंबे कार्यकाल के मुकाबले धामी सरकार का प्रदर्शन रोजगार के क्षेत्र में कहीं आगे निकल गया है। 20 साल (9 मुख्यमंत्री) – 11,528 नौकरियां 4 साल (धामी सरकार) – 26,025 नौकरियां *आयोगवार भर्ती – धामी सरकार का रिकॉर्ड* UKSSSC – 11,041 नियुक्तियां UKPSC – 8,359 नियुक्तियां UMSSSB – 5,926 नियुक्तियां *अन्य सरकारें (20 साल)* UKSSSC – 4,193 UKPSC – 6,128 UMSSSB – 1,207 *अब तक मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल में मिली नौकरियां* …. एन.डी. तिवारी – 1,571 बी.सी. खंडूरी – 123 रमेश पोखरियाल निशंक – 236 विजय बहुगुणा – 812 हरीश रावत – 2,496 त्रिवेंद्र सिंह रावत – 5,083 पुष्कर सिंह धामी – 26,025 *युवाओं की जुबानी* “पहली बार लगा कि सिस्टम पारदर्शी है। चार परीक्षाएं पास करने के बाद आखिरकार नौकरी मिली।” –विकास पंवार , चयनित अभ्यर्थी “समारोह में मंच पर नियुक्ति पत्र मिलना अविस्मरणीय रहा। भरोसे का नया दौर शुरू हुआ है।” संदीप कुमार,समूह ग चयनित “अब जॉब कैलेंडर से तैयारी आसान हो गई है। इंतजार का दौर खत्म हुआ।” – आकाश जोशी , UKPSC चयनित

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article 25 e 780x470 1 News Todayz शहीद सम्मान यात्रा उन अमर बलिदानियों को समर्पित जिनकी शौर्यगाथा और बलिदान सदैव हमें प्रेरणा देते रहेंगेः मुख्यमंत्री शहीद सम्मान यात्रा उन अमर बलिदानियों को समर्पित जिनकी शौर्यगाथा और बलिदान सदैव हमें प्रेरणा देते रहेंगेः मुख्यमंत्री
Next Article parava nayayathhasha va savanava News Todayz बेरोजगार संघ का प्रदर्शन तेज: प्रदेशव्यापी आंदोलन में सीबीआई जांच की मांग, पिथौरागढ़ में भाजपा नेता का घेराव बेरोजगार संघ का प्रदर्शन तेज: प्रदेशव्यापी आंदोलन में सीबीआई जांच की मांग, पिथौरागढ़ में भाजपा नेता का घेराव

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?