By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: मानसून के बाद फिर चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - मानसून के बाद फिर चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ी

उत्तराखण्डविविध

मानसून के बाद फिर चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ी

Aanchal
Last updated: 19/09/2026 12:58
Aanchal
Share
d 6 News Todayz मानसून के बाद फिर चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ी
SHARE

उत्तरकाशी। मानसून सीजन समाप्त होने के बाद चारधाम धाम की यात्रा ने फिर रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। 15 सितंबर के बाद चारों धामों के यात्रा पड़ावों पर तीर्थयात्रियों की आवाजाही बढ़ गई है। पैदल मार्गाे व यात्रा पड़ाव पर दिलभर यात्रियों की आमद देखी जा रही है। वहीं तीन दिनों में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में 17,995 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए।

मानसून के दौरान वर्षा, भूस्खलन और आपदा की आशंका के चलते गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में यात्रियों की संख्या काफी कम हो जाती है। प्रशासन भी मौसम की चुनौतियों को देखते हुए यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह देता है। अब मौसम में सुधार के साथ यात्रा फिर गति पकड़ रही है। धामों की ओर बढ़ रहे तीर्थयात्री आध्यात्मिक यात्रा के साथ पहाड़ की प्राकृतिक सुंदरता का भी आनंद ले रहे हैं। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह बहते झरने, घने जंगल और ऊंची पर्वत श्रृंखलाएं श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही हैं। वहीं केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में यात्रियों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है। मानसून के बाद फिर से यात्रा अपने चरम पर पहंुचने लगी है।

कई यात्री इन प्राकृतिक दृश्यों को अपने कैमरों में कैद करते नजर आ रहे हैं। तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या का असर जानकीचट्टी और आसपास के यात्रा पड़ावों पर भी दिखाई देने लगा है। यात्रियों की आवाजाही बढ़ने से घोड़ा-खच्चर संचालकों, डंडी-कंडी मजदूरों, दुकानदारों, होटल और ढाबा संचालकों समेत यात्रा से जुड़े अन्य कारोबारियों को रोजगार मिलने लगा है। इस मामले में स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि यात्रा का सुचारू संचालन क्षेत्र की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। कारोबारी संजयराज, रामकुमार और राजेश सेमवाल ने बताया कि फिलहाल यात्रियों की तुलना में उपलब्ध मजदूरों की संख्या अधिक है। आगामी दिनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने पर यात्रा पर निर्भर मजदूरों की आमदनी में भी सुधार की उम्मीद है।आने वाले दिनों में ये आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।

Post navigation

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article d 4 2 News Todayz निर्माण श्रमिक राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैंः धामी  निर्माण श्रमिक राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैंः धामी 
Next Article d 12 1 News Todayz रुद्रप्रयाग जिले के 104 इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य नहीं, प्रवक्ताओं के भरोसे व्यवस्था रुद्रप्रयाग जिले के 104 इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य नहीं, प्रवक्ताओं के भरोसे व्यवस्था

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

निर्माण श्रमिक राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैंः धामी 

युवाओं के सपनों को पंख देने के लिए सरकार प्रतिबद्धः धामी

सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को टैब उपलब्ध कराने के लिए उनके खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि दी जायेगीः सीएम

मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में 8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?