By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: रुद्रप्रयाग जिले के 104 इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य नहीं, प्रवक्ताओं के भरोसे व्यवस्था
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - रुद्रप्रयाग जिले के 104 इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य नहीं, प्रवक्ताओं के भरोसे व्यवस्था

उत्तराखण्डविविध

रुद्रप्रयाग जिले के 104 इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य नहीं, प्रवक्ताओं के भरोसे व्यवस्था

Aanchal
Last updated: 19/09/2026 13:01
Aanchal
Share
d 12 1 News Todayz रुद्रप्रयाग जिले के 104 इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य नहीं, प्रवक्ताओं के भरोसे व्यवस्था
SHARE

देहरादून। जनपद की सरकारी शिक्षा व्यवस्था में प्रधानाचार्यों के रिक्त पद चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के कुल 106 इंटर कॉलेजों में से 104 विद्यालयों में नियमित प्रधानाचार्य तैनात नहीं हैं। इन विद्यालयों का प्रशासनिक संचालन संबंधित विद्यालयों में कार्यरत प्रवक्ताओं को प्रभारी प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी देकर किया जा रहा है।

प्रभारी प्रधानाचार्य का दायित्व संभाल रहे प्रवक्ताओं को शिक्षण कार्य के साथ विद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्थाओं, कार्यालयी कार्य, पत्राचार, बैठकों और विभागीय जिम्मेदारियों का निर्वहन करना पड़ रहा है। ऐसे में शिक्षकों पर अतिरिक्त प्रशासनिक भार पड़ने से उनके नियमित शिक्षण कार्य के लिए उपलब्ध समय प्रभावित होने की बात सामने आ रही है।

पहाड़ी जनपदों में सरकारी विद्यालय पहले से ही शिक्षकों की कमी और सीमित संसाधनों की चुनौती से जूझ रहे हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में इंटर कॉलेजों में नियमित प्रधानाचार्यों की तैनाती नहीं होना शिक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण विषय है। प्रधानाचार्य विद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था के साथ-साथ शैक्षणिक गतिविधियों के समन्वय में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता विजय लाल ने बताया कि उन्होंने आरटीआई के माध्यम से जनपद के इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्यों की तैनाती से संबंधित जानकारी मांगी थी। प्राप्त सूचना में 106 में से 104 विद्यालयों में नियमित प्रधानाचार्य नहीं होने की जानकारी सामने आई है। उन्होंने कहा कि सरकार और शिक्षा विभाग को रिक्त पदों पर शीघ्र नियमित नियुक्ति की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि प्रवक्ताओं को अतिरिक्त प्रशासनिक जिम्मेदारियों से मुक्त कर उनका अधिकतम समय शिक्षण कार्य में लगाया जा सके।

विजय लाल ने कहा कि यह मामला केवल प्रधानाचार्यों के पद रिक्त होने तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यालयों के प्रशासनिक संचालन और शिक्षण व्यवस्था से भी जुड़ा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार की ओर से जल्द आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई तो वह इस मामले को लेकर हाईकोर्ट का रुख करेंगे।

उन्होंने सरकार से जनपद के इंटर कॉलेजों में रिक्त प्रधानाचार्य पदों को शीघ्र भरने तथा विद्यालयों की शिक्षण एवं प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।

Post navigation

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article d 6 News Todayz मानसून के बाद फिर चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ी मानसून के बाद फिर चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ी
Next Article d 7 1 News Todayz स्वास्थ्य लाभ के बाद हरीश रावत करेंगे उत्तराखण्ड यात्रा की शुरूआत स्वास्थ्य लाभ के बाद हरीश रावत करेंगे उत्तराखण्ड यात्रा की शुरूआत

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

निर्माण श्रमिक राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैंः धामी 

युवाओं के सपनों को पंख देने के लिए सरकार प्रतिबद्धः धामी

सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को टैब उपलब्ध कराने के लिए उनके खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि दी जायेगीः सीएम

मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में 8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?