By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Aanchal
Last updated: 12/07/2026 14:38
Aanchal
Share
1783875884 IMG 20260701 WA0030 300x179 1 News Todayz मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
SHARE

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद नैनीताल के रामनगर के अन्तर्गत ऑटोमेटेड ड्राईविंग टेस्ट ट्रैक के ऑटोमेशन के निर्माण हेतु ₹ 3.68 करोड़, कोषागार रूद्रप्रयाग के अनावासीय भवन की मरम्मत, रंग-रोगन, टाईलिंग, पैनलिंग आदि के अनुरक्षण एवं विद्युतीकरण का कार्य कराये जाने हेतु ₹ 38.06 लाख, पुलिस संचार प्रशिक्षण केन्द्र, धौरणखास, देहरादून में प्रस्तावित एसटीपी प्लांट (150 केएलडी) का निर्माण तथा साइट विकास हेतु ₹ 2.73 करोड तथा बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन की स्थापना किये जाने हेतु ₹ 9.45 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में ककराली टनकपुर से मां पूर्णागिरी धाम तक यात्रा मार्ग में विद्युत विभाग द्वारा स्ट्रीट लाईट लगाये जाने हेतु ₹ 5.00 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 2.00 करोड तथा जनपद पिथौरागढ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट में लोहारगांव में आन्तरिक सम्पर्क मार्ग का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 70.87 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 42.52 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में जवाहर नवोदय विद्यालय, लटौली, चम्पावत में छात्र-छात्राओं के व्यायाम हेतु ओपन जिम का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 99.44 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 59.66 लाख, जनपद पौडी के विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर की तहसील यमकेश्वर क्षेत्रान्तर्गत जानकी पुल से चौरासी कुटिया तक सम्पर्क मार्ग को बीटल्स स्ट्रीट के रूप में विकसित किये जाने हेतु ₹ 85.74 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 51.44 लाख तथा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र धारचूला में ग्राम उच्छैदी नन्दा मंदिर से खोली बन तक पैदल मार्ग का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 81.43 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 48.85 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के ग्राम पंचायत डुंगरीफर्तयाल में शिव मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 75.00 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹45.00 लाख, जनपद बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र कपकोट की सरयू वैली एवं शामा क्षेत्र के अन्तर्गत विद्युत सब स्टेशन की स्थापना किये जाने हेतु ₹ 5.00 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 2.00 करोड़, विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में माँ पूर्णागिरि धाम में सेलागाड गांव में इण्टरलॉकिंग टाईल्स का कार्य किये जाने हेतु ₹19.68 लाख तथा जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र भीमताल के ओखलकाण्डा ब्लॉक के ग्राम सभा कैडागांव के कैडाकोट बुग स्थल तथा धारी के मौनीबाग आश्रम में एक-एक धर्मशाला बनाये जाने हेतु ₹ 87.95 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 52.77 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के गोल्डन कार्ड के सुचारू संचालन/लम्बित देयकों के भुगतान हेतु ₹ 75.00 करोड़ की धनराशि राज्य बजट से स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा ग्रामीण निर्माण विभाग के अन्तर्गत राज्य योजनान्तर्गत/मुख्यमंत्री घोषणा/नाबार्ड योजनान्तर्गत/विभिन्न सडक एवं ट्रेस पुल का निर्माण किये जाने हेतु प्रथम किश्त में ₹ 137.60 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है, जिसके अन्तर्गत जनपद चमोली के विकासखण्ड नन्दानगर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत गोखमल्ला हेतु अनु०जाति बस्ती बगड गधेरे में पैदल पुलिया का निर्माण किये जाने हेतु प्रथम किश्त में ₹ 47.03 लाख, ग्रामीण मोटर मार्ग देवाल के मुन्दोली वाण मोटर मार्ग के वाण से भराण गांव मोटर मार्ग का सतह पुनर्लेपन एवं सुधारीकरण किये जाने हेतु प्रथम किश्त में ₹ 43.36 लाख तथा जनपद पौडी गढ़वाल के विकासखण्ड यमकेश्वर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सीला में सतेड (खासन) नदी पर बनसारी गांव के पास 30 मीटर स्पान स्टील ट्रस पैदल पुत्र का निर्माण किये जाने हेतु प्रथम किश्त में ₹ 47.21 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article images 37 News Todayz हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार चार युवकों की मौत हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार चार युवकों की मौत
Next Article WhatsApp Image 2026 07 12 at 5.28.01 PM 300x200 1 News Todayz मुख्यमंत्री से मुलाकात का असर: 21 साल पुरानी सड़क मांग पर एक घंटे में कार्रवाई, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट मुख्यमंत्री से मुलाकात का असर: 21 साल पुरानी सड़क मांग पर एक घंटे में कार्रवाई, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

दशलक्षण महापर्व के पहले दिन उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़े श्रद्धालु

उत्तराखंड के मीडिया दल ने एनटीपीसी भ्रमण में देखी राष्ट्र के विकास की तस्वीर

अशुद्धिकरण, भ्रष्टाचार और पावन धामों पर झूठा नैरेटिव गढ़ने वालों का नकाब उतारेगी भाजपा

मुख्यमंत्री धामी की सुरक्षा को लेकर  इंटेलीजेंस ने कसी कमर

सीएम धामी ने दिव्यांग बच्चों के साथ मिलकर मनाया अपना जन्म दिन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?