By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार चार युवकों की मौत
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार चार युवकों की मौत

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार चार युवकों की मौत

Aanchal
Last updated: 12/07/2026 14:31
Aanchal
Share
images 37 News Todayz हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार चार युवकों की मौत
SHARE

हल्द्वानी: नैनीताल जनपद के हल्द्वानी स्थित तीनपानी बाईपास फ्लाईओवर पर शनिवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार चार युवकों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब लालकुआं की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पुल के घुमाव पर स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार चारों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने चारों युवकों को मृत घोषित कर दिया। इनमें दो की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान राहुल राजपूत, शिवम, आशु गौड़ा और आदि टम्टा के रूप में हुई है। सभी युवक हल्द्वानी के पड़ाव क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और यातायात को सामान्य कराया। हादसे में शामिल स्कॉर्पियो (UK04U-7275) को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और पुल के घुमाव पर वाहन से नियंत्रण खोना दुर्घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा। इस हृदयविदारक हादसे से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है, जबकि क्षेत्र में शोक की लहर है।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article IMG 20260711 WA0040 300x200 1 News Todayz CM धामी से मिलने पहुंचे कई पूर्व विधायक, मुख्यमंत्री को दी शुभकामनाएं CM धामी से मिलने पहुंचे कई पूर्व विधायक, मुख्यमंत्री को दी शुभकामनाएं
Next Article 1783875884 IMG 20260701 WA0030 300x179 1 News Todayz मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

दशलक्षण महापर्व के पहले दिन उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़े श्रद्धालु

उत्तराखंड के मीडिया दल ने एनटीपीसी भ्रमण में देखी राष्ट्र के विकास की तस्वीर

अशुद्धिकरण, भ्रष्टाचार और पावन धामों पर झूठा नैरेटिव गढ़ने वालों का नकाब उतारेगी भाजपा

मुख्यमंत्री धामी की सुरक्षा को लेकर  इंटेलीजेंस ने कसी कमर

सीएम धामी ने दिव्यांग बच्चों के साथ मिलकर मनाया अपना जन्म दिन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?