By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने कमर कसी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - राजनीति - विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने कमर कसी

राजनीति

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने कमर कसी

Aanchal
Last updated: 26/02/2026 10:30
Aanchal
Share
chunav News Todayz विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने कमर कसी
SHARE

देहरादून। उत्तराखण्ड में वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए भाजपा और कांग्रेस सहित अन्य राजनीति दलों ने अभी से कमर कस ली है। भाजपा के बडे़ नेताओं के दौरे प्रदेश में लगने शुरू हो गए हैं और कांग्रेस इस बार कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती है। आगामी विधानसभा चुनाव जहां कांग्रेस के लिए ‘अस्तित्व’ की लड़ाई और भाजपा के लिए एंटी एनकंबेंसी की चुनौती है। कुल मिलाकर भाजपा और कांग्रेस के लिए यह चुनाव खास है। जबकि क्षेत्रीय दल उक्रांद को भी उम्मीद है कि इस विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराएगी।
सत्ता से दूर कांग्रेस इस विधानसभा चुनाव में ‘एंटी इनकंबेंसी’ आसान शब्दों में सत्ता विरोधी लहर चलाकर सत्ता हथियाने की तैयारियां कर रही हैं। कांग्रेस की पहली प्राथमिकता यह है कि प्रदेश में सरकार के खिलाफ अभी से मैदान सजाकर उस पर राजनीति की जाए। इसके लिए कांग्रेस पार्टी अभी से आक्रामक हो गई है। कांग्रेस नित धरना-प्रदर्शन से सरकार के लिए समस्या खड़ी करने में लगी है।
वैसे भी कांग्रेस पार्टी प्रदेश में पेपर लीक, अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी का खुलासा सहित बेरोजगारी को लेकर सरकार को घेर रही है। राजनीतिज्ञ बताते हैं कि प्रदेश में पिछले 6 महीने के भीतर कांग्रेस का ग्राफ गढ़वाल क्षेत्र में काफी बड़ा है, जिसका मुख्य कारण भाजपा के नेताओं के मुंह से निकली राजनीतिक बयानबाजी काफी हद तक कांग्रेस की मदद कर रही है।
दूसरी ओर कांग्रेस के आक्रामक रूख के चलते सीएम पुष्कर धामी भी अधिक आक्रामक नजर आ रहे हैं। सीएम धामी अब वायदों और दावों को लेकर विपक्ष के हमलों पर भी तेजी से पलटवार कर रहे हैं। धामी अपनी बड़ी उपलब्धियों को और वर्ष 2022 के चुनावी वायदे को पूरा कर राजनीतिक एजेंडे को लेकर धरातल पर उतर रहे हैं। वहीं केंद्र और राज्य की कई महत्वपूर्ण विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर क्रियान्वित करने के बल से मुख्यमंत्री को ऊर्जा मिल रही है। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए जमीन तैयार कर दी है। समान नागरिक संहिता सहित कई अन्य मास्टर स्ट्रोक खेलकर विपक्ष का मुंह बंद करने की तैयारी चल रही है। दूसरी ओर क्षेत्रीय दल यूकेडी से जुड़कर युवा भी मैदान में उतरकर सरकार की राह में कांटे बिछाने का काम कर रहे हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article d 2 999x562 1 News Todayz होली मिलन समारोह में कांग्रेस ने दिखाई एकजुटता होली मिलन समारोह में कांग्रेस ने दिखाई एकजुटता
Next Article crime murder dee553631683e49ca4defff9fd1f659b 3 News Todayz सड़क हादसे में युवक युवती की दर्दनाक मौत सड़क हादसे में युवक युवती की दर्दनाक मौत

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

उत्तराखंड के 20 अदृश्य संकट (2027 से पहले चेतावनी): राजनीति, समाज और भविष्य का गहराई से विश्लेषण

कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसी,प्रदेश को आठ चुनावी जोन में बांटा

उत्तराखण्ड में बड़ा राजनीतिक धमाका,कई भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल

मंत्रिमंडल विस्तार से टूटी सत्ता परिवर्तन की पुरानी परिपाटी

धामी कैबिनेट के नये मंत्रियों को बांटे गये विभाग,

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?