By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: होली मिलन समारोह में कांग्रेस ने दिखाई एकजुटता
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - राजनीति - होली मिलन समारोह में कांग्रेस ने दिखाई एकजुटता

राजनीति

होली मिलन समारोह में कांग्रेस ने दिखाई एकजुटता

Aanchal
Last updated: 26/02/2026 10:27
Aanchal
Share
d 2 999x562 1 News Todayz होली मिलन समारोह में कांग्रेस ने दिखाई एकजुटता
SHARE

देहरादून। भले ही रंगों का त्योहार होली को अभी एक हफ्ता बाकी हो, लेकिन देशभर में होली पर्व की धूम मच गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश कांग्रेस के टॉप लीडर्स शामिल रहे। खास बात ये रही कि इस होली मिलन समारोह में कांग्रेस के टॉप फाइव लीडर्स एक ही पोशाक में नजर आए। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों और खासकर जनजाति के लोग जो पोशाक यानी दोका पोशाक पहनते हैं, उन्हीं पोशाक को पहने हुए प्रदेश कांग्रेस के यह टॉप लीडर्स नजर आए। एक ही तरह की पोशाक पहन कर कांग्रेस नेताओं ने एकजुटता का बड़ा संदेश देने का काम किया। बता दें कि उत्तराखंड में अगले साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसके मद्देनजर प्रदेश की दोनों मुख्य पार्टियों कांग्रेस और बीजेपी दमखम से तैयारियों में जुटी हुई हैं। ताकि, आगामी विधानसभा चुनाव को जीतकर सत्ता पर काबिज हो सकें। उससे पहले ही कांग्रेस खुद को मजबूत करने के साथ ही सभी टॉप लीडर्स को एक जुट कर आगे की रणनीतियां बनाने की कवायद में जुटी हुई है। ऐसा ही एक नजारा होली मिलन समारोह में देखने को मिला। जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत एक ही पोशाक में होली खेलते नजर आए।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article d 1 5 News Todayz प्रारंभिक शिक्षा निदेशक मारपीट मामला, उमेश शर्मा काऊ ने मांगी माफी प्रारंभिक शिक्षा निदेशक मारपीट मामला, उमेश शर्मा काऊ ने मांगी माफी
Next Article chunav News Todayz विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने कमर कसी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने कमर कसी

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

उत्तराखंड के 20 अदृश्य संकट (2027 से पहले चेतावनी): राजनीति, समाज और भविष्य का गहराई से विश्लेषण

कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसी,प्रदेश को आठ चुनावी जोन में बांटा

उत्तराखण्ड में बड़ा राजनीतिक धमाका,कई भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल

मंत्रिमंडल विस्तार से टूटी सत्ता परिवर्तन की पुरानी परिपाटी

धामी कैबिनेट के नये मंत्रियों को बांटे गये विभाग,

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?