By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए एक साथ तीन गुलदार,पूरे गांव में दहशत
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए एक साथ तीन गुलदार,पूरे गांव में दहशत

उत्तराखण्ड

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए एक साथ तीन गुलदार,पूरे गांव में दहशत

Aanchal
Last updated: 30/03/2026 09:41
Aanchal
Share
d 2 19 News Todayz सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए एक साथ तीन गुलदार,पूरे गांव में दहशत
SHARE

ऊधम सिंह नगर।  जनपद के जसपुर क्षेत्र अंतर्गत पतरामपुर और मनोरथपुर गांवों में इन दिनों गुलदारों की दहशत चरम पर है। आबादी  क्षेत्र में गुलदारों की उपस्थिति के कारण ग्रामीण शाम ढलते ही अपने घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं।  गांवों में गुलदारों की बढ़ती  गतिविधियांे से लोग खौफजदा हैं। हाल ही में पतरामपुर गांव में एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में एक साथ तीन गुलदार कैद हुए। इसके बाद गांव के लोगों में दहशत का माहोल है।
मिली जानकारी के अनुसार तराई पश्चिम वन प्रभाग के पतरामपुर रेंज में पिछले काफी समय से गुलदारों की मौजूदगी बनी हुई है। यह गुलदार अक्सर गांवों में घुसकर पालतू जानवरों को अपना शिकार बना रहे हैं। अब तक कई कुत्तों को यह अपना शिकार बना चुके हैं। कुछ दिन पहले निजामगढ़ गांव में तीन गुलदार एक घर में घुस गए और वहां बंधी बकरी को अपना निवाला बना लिया।
इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत और अधिक बढ़ गई है। वन विभाग भी इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए लगातार कार्रवाई कर रहा है। क्षेत्र में कई स्थानों पर पिंजरे लगाए गए हैं, ताकि गुलदारों को पकड़ा जा सके। इसी क्रम में बीती रात बूढ़ाफार्म क्षेत्र में लगाए गए एक पिंजरे में एक गुलदार कैद हो गया।
इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने कुछ हद तक राहत की सांस ली है। इस मामले में तराई पश्चिमी रेंजर महेश सिंह बिष्ट ने बताया कि विभाग पूरी तरह सतर्क है और लगातार निगरानी कर रहा है। उन्होंने कहा कि पकड़े गए गुलदार को सुरक्षित रूप से फॉरेस्ट जोन में छोड़े जाने की तैयारी की जा रही है। रेंजर ने ग्रामीणों से भी सतर्क रहने की अपील की है।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article d 1 19 News Todayz सोमवार सुबह मसूरी रोड पर खूनी खेलः-   रास्ता न देने के विवाद में चली गोलियां,मॉनिंग वॉक पर निकले निर्दोष की गयी जान सोमवार सुबह मसूरी रोड पर खूनी खेलः-   रास्ता न देने के विवाद में चली गोलियां,मॉनिंग वॉक पर निकले निर्दोष की गयी जान
Next Article congress News Todayz कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसी,प्रदेश को आठ चुनावी जोन में बांटा कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसी,प्रदेश को आठ चुनावी जोन में बांटा

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?