By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: सोमवार सुबह मसूरी रोड पर खूनी खेलः-   रास्ता न देने के विवाद में चली गोलियां,मॉनिंग वॉक पर निकले निर्दोष की गयी जान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - अपराध - सोमवार सुबह मसूरी रोड पर खूनी खेलः-   रास्ता न देने के विवाद में चली गोलियां,मॉनिंग वॉक पर निकले निर्दोष की गयी जान

अपराध

सोमवार सुबह मसूरी रोड पर खूनी खेलः-   रास्ता न देने के विवाद में चली गोलियां,मॉनिंग वॉक पर निकले निर्दोष की गयी जान

Aanchal
Last updated: 30/03/2026 09:40
Aanchal
Share
d 1 19 News Todayz सोमवार सुबह मसूरी रोड पर खूनी खेलः-   रास्ता न देने के विवाद में चली गोलियां,मॉनिंग वॉक पर निकले निर्दोष की गयी जान
SHARE

देहरादून। सोमवार सुबह राजपुर थाना क्षेत्र में मसूरी रोड पर मालसी क्षेत्र के पास दो कार सवारों के बीच रास्ता न देने को लेकर शुरू हुआ विवाद गोलीबारी तक पहुंच गया। आरोपियों द्वारा कार रोकने के लिए चलाई गई गोली दुर्घटनावश मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यक्ति को जा लगी। उस व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौके पर पहंुची पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को जोहड़ी गांव के पास फायरिंग की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी देहरादून, एसपी सिटी सहित राजपुर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि मसूरी रोड पर एक दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर कार और एक स्कॉर्पियो कार चालकों के बीच ओवरटेकिंग को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते यह मामूली विवाद झड़प में बदल गया. आरोप है कि स्कॉर्पियो में सवार व्यक्तियों ने फॉर्च्यूनर कार का पीछा किया और उसे रुकवाने के उद्देश्य से उसके टायरों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसी दौरान सड़क किनारे मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को गोली लग गई। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। रिटायर्ड ब्रिगेडियर 70 साल के थे। घटना के दौरान फॉर्च्यूनर वाहन जोहड़ी गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गया। इसके बाद स्कॉर्पियो सवार आरोपियों ने कार में मौजूद लोगों के साथ मारपीट भी की और वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस हमले में फॉर्च्यूनर में सवार दो लोग घायल हो गए, जिन्हें उनके साथियों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद स्कॉर्पियो सवार सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जिलेभर में नाकेबंदी कर दी है।  इसके अलावा घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि जोहड़ी गांव के पास ओवरटेकिंग और फायरिंग की घटना हुई है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायलों और प्रत्यक्षदर्शियों से घटना की जानकारी ली। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, जिसमें एक निर्दाेष व्यक्ति की जान चली गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article kedarnath News Todayz दो सौ सीसीटीवी कैमरों से होगी बाबा केदारनाथ यात्रा की निगरानी, 14 एसओएस प्वाइंट सक्रिय दो सौ सीसीटीवी कैमरों से होगी बाबा केदारनाथ यात्रा की निगरानी, 14 एसओएस प्वाइंट सक्रिय
Next Article d 2 19 News Todayz सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए एक साथ तीन गुलदार,पूरे गांव में दहशत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए एक साथ तीन गुलदार,पूरे गांव में दहशत

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

​होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी भर्ती में बड़ा घोटाला, बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों को उत्तराखंड के कोटे से मिली नियुक्ति: राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी

रिश्वतखोरी के आरोप में आरटीओ दरोगा बंधक

विकासनगर में अवैध व्यवसायिक निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, यमुना विहार क्षेत्र में बिना स्वीकृति निर्माण सील

जिला मजिस्ट्रेट ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 02 कुख्यात अपराधी किए जिला बदर

डीएम के निर्देशन में आज देर शाम काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी, 7 सिलेंडर जब्त

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?