By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: स्वस्थ दिल से स्वस्थ समाज: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने साइक्लोथॉन से दी हृदय रोगों से बचाव की प्रेरणा, विजेताओं को मिला सम्मान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - स्वस्थ दिल से स्वस्थ समाज: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने साइक्लोथॉन से दी हृदय रोगों से बचाव की प्रेरणा, विजेताओं को मिला सम्मान

उत्तराखण्डस्वास्थ्य

स्वस्थ दिल से स्वस्थ समाज: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने साइक्लोथॉन से दी हृदय रोगों से बचाव की प्रेरणा, विजेताओं को मिला सम्मान

Aanchal
Last updated: 28/09/2025 11:30
Aanchal
Share
images 2025 09 28T165757.229 News Todayz स्वस्थ दिल से स्वस्थ समाज: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने साइक्लोथॉन से दी हृदय रोगों से बचाव की प्रेरणा, विजेताओं को मिला सम्मान
SHARE

देहरादून:  विश्व हृदय दिवस (वल्र्ड हार्ट डे) के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग ने रविवार को भव्य साइक्लोथॉन और वॉकथॉन का आयोजन किया। डोन्ट मिस ए बीट रही कार्यक्रम की थीम इस अभियान में अस्पताल के सैकड़ों डॉक्टरों और हेल्थ स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हाथों में स्लोगन लिखी पट्टियाँ लिए प्रतिभागियों ने लोगों को हृदय रोगों की रोकथाम, बचाव और समय पर उपचार के महत्व का संदेश दिया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने आयोजन की सराहना करते हुए टीम को बधाई और शुभकामनाएं दीं। श्री महंत इन्दिरेश अस्प्ताल के काॅर्डियोलाॅजी विभाग की पूरी टीम ने अपने सहयोग एवम् समर्पण की भावना से वल्र्ड हार्ट डे के आज के दिन को और विशेष बना दिया। रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 6 बजे सूरी चैक, रेसकोर्स से हुआ। मुख्य अतिथि डाॅ. अजय कुमार आर्य, निदेशक चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग, उत्तराखण्ड, डाॅ अशोक नायक, प्राचार्य, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़, डाॅ आर.पी.सिंह, को-ओर्डिनेटर, एसजीआरआर विश्वविद्यालय, डाॅ अनिल मलिक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एवम् प्रो (डाॅ.) तनुज भाटिया, विभागाध्यक्ष, कार्डियोलॉजी विभाग, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यह रैली पुलिस लाइन, सिद्धार्थ रेसकोर्स और पंजाब नेशनल बैंक चैक से होकर वापस सूरी चैक पर संपन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान डाॅ. अजय आर्य ने कहा कि “स्वस्थ दिल, खुशहाल जीवन” का मंत्र अपनाकर हर कोई लंबा और बेहतर जीवन जी सकता है। उन्होंने लोगों से संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने की अपील की। डाॅ. तनुज भाटिया ने युवाओं और बुजुर्गों को संबोधित करते हुए कहा कि “पानी ज्यादा, तनाव कम, दिल रहेगा हरदम नरम” और “तनाव भगाएँ, दिल को मुस्काएँ।” उन्होंने यह भी संदेश दिया कि धूम्रपान से दूरी बनाकर और नियमित स्वास्थ्य जांच कर कई हृदय रोगों से बचाव संभव है। स्लोगनों के माध्यम से आमजन को प्रेरित किया गया कि “व्यायाम है दिल की दवा, रोज करें और पाएँ चमत्कारिक लाभ।” मुख्य अतिथि डाॅ. अजय कुमार आर्य, निदेशक चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग, उत्तराखण्ड, डाॅ अशोक नायक, प्राचार्य, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़, डाॅ आर.पी.सिंह, को-ओर्डिनेटर, एसजीआरआर विश्वविद्यालय, डाॅ अनिल मलिक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एवम् प्रो (डाॅ.) तनुज भाटिया, विभागाध्यक्ष, कार्डियोलॉजी विभाग, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने साइक्लोथॉन और वॉकथॉन के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डाॅ रिचा शर्मा, डाॅ भावना प्रभाकर, डाॅ अनामिका गुप्ता डाॅ मयंक अग्रवाल एवम् फेकल्टी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डाॅ आरके वर्मा, प्लास्टिक सर्जन डाॅ संजय साधू ने भी विचार व्यक्त किए। उन्होनंे जोर देकर कहा कि दिल की सेहत हर व्यक्ति के अपने हाथ में है। यदि समय रहते लोग सावधान हों, तो हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। आयोजकों ने कहा कि एक स्वस्थ दिल से ही स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम का संचालन सिमरन अग्रवाल ने किया।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article images 2025 09 28T165139.741 News Todayz मॉन्सूनी विदाई और बढ़ी गर्मी: देहरादून में बढ़ा तापमान; राहत कार्यों में तेजी, लेकिन लोगों को भीषण उमस से जूझना पड़ रहा मॉन्सूनी विदाई और बढ़ी गर्मी: देहरादून में बढ़ा तापमान; राहत कार्यों में तेजी, लेकिन लोगों को भीषण उमस से जूझना पड़ रहा
Next Article images 2025 09 28T170300.255 News Todayz 29 सितंबर को कालसी में महा-शिविर: दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और कुपोषित बच्चों के सर्वे सहित बैंकिंग सेवाओं का भी मिलेगा लाभ 29 सितंबर को कालसी में महा-शिविर: दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और कुपोषित बच्चों के सर्वे सहित बैंकिंग सेवाओं का भी मिलेगा लाभ

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?