By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: 29 सितंबर को कालसी में महा-शिविर: दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और कुपोषित बच्चों के सर्वे सहित बैंकिंग सेवाओं का भी मिलेगा लाभ
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - 29 सितंबर को कालसी में महा-शिविर: दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और कुपोषित बच्चों के सर्वे सहित बैंकिंग सेवाओं का भी मिलेगा लाभ

उत्तराखण्ड

29 सितंबर को कालसी में महा-शिविर: दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और कुपोषित बच्चों के सर्वे सहित बैंकिंग सेवाओं का भी मिलेगा लाभ

Aanchal
Last updated: 28/09/2025 11:35
Aanchal
Share
images 2025 09 28T170300.255 News Todayz 29 सितंबर को कालसी में महा-शिविर: दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और कुपोषित बच्चों के सर्वे सहित बैंकिंग सेवाओं का भी मिलेगा लाभ
SHARE

देहरादून:  जनता की सुविधाओं और समस्याओं के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में सोमवार, 29 सितम्बर को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक विकासखंड कालसी के ग्राम उटैल स्थित बैसोगिलानी मैदान में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि शिविर में जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहकर समस्याओं का मौके पर समाधान करेंगे और विभागीय स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी देंगे। शिविर में अटल आयुष्मान कार्ड, यूडीआईडी, दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधार व श्रमिक कार्ड बनाए जाएंगे। निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, औषधि वितरण, नेत्र परीक्षण व चश्में भी उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही आय, जाति, चरित्र, स्थायी निवास, निर्विवाद उत्तराधिकार और सामाजिक पेंशन प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग व किसान पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं के आवेदन करेगा। स्वास्थ्य विभाग कुपोषित बच्चों का सर्वे, नशा मुक्ति काउंसलिंग, टीकाकरण और गर्भवती महिलाओं की जांच करेगा। ग्राम्य विकास विभाग मनरेगा, पीएमएवाई, एनआरएलएम से संबंधित प्रकरणों का समाधान करेगा। शिक्षा, खाद्य, कृषि, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, दुग्ध, विद्युत, पेयजल, उद्योग और पर्यटन विभाग भी अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। श्रम विभाग श्रमिक कार्ड बनाने और सामग्री वितरण का काम करेगा, जबकि बैंकिंग सेवाओं के तहत पीएम जीवन ज्योति, पीएम सुरक्षा योजना व स्वरोजगार योजनाओं के आवेदनों का निस्तारण किया जाएगा। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे शिविर में आकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article images 2025 09 28T165757.229 News Todayz स्वस्थ दिल से स्वस्थ समाज: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने साइक्लोथॉन से दी हृदय रोगों से बचाव की प्रेरणा, विजेताओं को मिला सम्मान स्वस्थ दिल से स्वस्थ समाज: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने साइक्लोथॉन से दी हृदय रोगों से बचाव की प्रेरणा, विजेताओं को मिला सम्मान
Next Article muskan dixit 320 News Todayz जनहित में न्यायिक जाँच के आदेश: स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक पर सख्त धामी सरकार, जस्टिस ध्यानी की निगरानी में होगी निष्पक्ष जाँच जनहित में न्यायिक जाँच के आदेश: स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक पर सख्त धामी सरकार, जस्टिस ध्यानी की निगरानी में होगी निष्पक्ष जाँच

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?