By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: 29 जुलाई को महिला कांग्रेस करेगी राष्ट्रव्यापी आंदोलन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - राजनीति - 29 जुलाई को महिला कांग्रेस करेगी राष्ट्रव्यापी आंदोलन

राजनीति

29 जुलाई को महिला कांग्रेस करेगी राष्ट्रव्यापी आंदोलन

Aanchal
Last updated: 28/07/2024 10:30
Aanchal
Share
2 Min Read
d 4 14 News Todayz 29 जुलाई को महिला कांग्रेस करेगी राष्ट्रव्यापी आंदोलन
SHARE

देहरादून। 29 जुलाई को दिल्ली के जंतर मंतर महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व में राष्ट्रव्यापी आंदोलन करने जा रही है। ये आंदोलन महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों के खिलाफ होने जा रहा है। इस आंदोलन में उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस की महिलाएं भी भाग लेने जा रही हैं।
उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा आज देश भर में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ रहे हैं। अकेले राजस्थान में बीते 6 महीने में 20 हजार महिला अपराध की घटनाएं घट चुकी हैं। उन्होंने कहा महिला कांग्रेस आंदोलन के माध्यम से महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण और भागीदारी के तहत महिला आरक्षण कानून को तुरंत लागू किए जाने की मांग उठाएगी। इसमें हमारी ओबीसी बहनों को आरक्षण और भागीदारी को सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा आर्थिक सशक्तिकरण के तहत देश की आधी आबादी जो आज महंगाई और बेरोजगारी से लड़ रही है। उसे राहत देने के लिए नारी न्याय के तहत महालक्ष्मी योजना के अनुसार हर गरीब परिवार की एक महिला को सालाना 1 लाख रूपये या हर महीने 8500 रुपए की आर्थिक सहायता सीधा उनके खातों में दिए जाने की मांग की जाएगी।
महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल ने कहा उत्तराखंड से विभिन्न क्षेत्रों से महिलाएं आंदोलन में भाग लेने जा रही हैं। उन्होंने कहा देश में लगातार महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत महिलाओं को सामाजिक न्याय और सुरक्षा का अधिकार दिए जाने की भी मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article d 2 19 News Todayz हाथी दांत के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार हाथी दांत के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
Next Article d 3 16 News Todayz सीएम धामी ने ली राहत और बचाव कार्यों की जानकारी सीएम धामी ने ली राहत और बचाव कार्यों की जानकारी

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

You Might Also Like

राज्य निर्वाचन आयोग पहुँची कांग्रेस, भाजपा नेताओं पर आचार संहिता के उल्लंघन का लगाया आरोप

भाजपा ने तय किये स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम, सीएम धामी करेंगे कर्णप्रयाग से शुरुआत

मथुरादत्त जोशी सहित तीन नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

कांग्रेस ने मुख्य नगर आयुक्त को चुनाव प्रक्रिया में दखल न देने के लिए चेताया

देहरादून से कांग्रेस ने वीरेंद्र पोखरियाल को बनाया मेयर प्रत्याशी

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?