By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: चार राज्यों में हो रहे चुनाव में प्रचार में धार देने जायेंगे सीएम धामी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - चार राज्यों में हो रहे चुनाव में प्रचार में धार देने जायेंगे सीएम धामी

उत्तराखण्ड

चार राज्यों में हो रहे चुनाव में प्रचार में धार देने जायेंगे सीएम धामी

Aanchal
Last updated: 19/03/2026 11:30
Aanchal
Share
Pushkar Singh Dhami Photos resize 80 compress97 1 300x182 1 News Todayz चार राज्यों में हो रहे चुनाव में प्रचार में धार देने जायेंगे सीएम धामी
SHARE

देहरादून। देश के चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है। ऐसे में पश्चिम बंगाल, असम और केरल जैसे अहम राज्यों में बीजेपी ने उत्तराखंड के नेताओं और कार्यकर्ताओं को मैदान में उतार दिया है। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी जल्द चुनावी रैलियों के जरिए प्रचार अभियान को धार देंगे।
देश के चार राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने चुनावी अभियान को मजबूती देने के उत्तराखंड बीजेपी की मानें तो पिछले कुछ महीनों से राज्य के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत पश्चिम बंगाल में सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। उनके साथ युवा मोर्चा की टीम भी लगातार जमीनी स्तर पर काम कर रही है। इसके लिए अब उत्तराखंड के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी अहम जिम्मेदारियां सौंपनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी चुनावी राज्यों में प्रचार की जिम्मेदारी दी जा रही है। बताया जा रहा है कि धामी जल्द ही पश्चिम बंगाल, असम और केरल में जनसभाएं एवं रोड शो करेंगे। जहां वो बीजेपी को मजबूत कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। दरअसल, हाल के चुनावों में धामी का प्रचार बीजेपी के लिए फायदेमंद साबित हुआ है। बिहार, हरियाणा और दिल्ली जैसे राज्यों में उनके दौरे के दौरान पार्टी को सकारात्मक परिणाम मिले, जिसके बाद केंद्रीय नेतृत्व ने इस बार भी उन पर भरोसा जताया है। वहीं, उत्तराखंड बीजेपी के अन्य नेताओं और मंत्रियों को भी चरणबद्ध तरीके से चुनावी राज्यों में भेजा जाएगा। शुरुआती दौर में बीजेपी युवा मोर्चा की टीमें पश्चिम बंगाल, असम और केरल में सक्रिय हो चुकी हैं। जबकि, मतदान की तारीख नजदीक आते ही वरिष्ठ नेताओं की तैनाती भी बढ़ेगी।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article d 3 8 News Todayz केमिकल कंपनी के मैनेजर को मारी गोली केमिकल कंपनी के मैनेजर को मारी गोली
Next Article d 2 9 News Todayz नवरात्रि पर नैना देवी मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता नवरात्रि पर नैना देवी मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?