By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: कांग्रेस 21 अक्टूबर को करेगी कमिश्नर कार्यालय का घेराव
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - राजनीति - कांग्रेस 21 अक्टूबर को करेगी कमिश्नर कार्यालय का घेराव

राजनीति

कांग्रेस 21 अक्टूबर को करेगी कमिश्नर कार्यालय का घेराव

Aanchal
Last updated: 19/10/2024 10:08
Aanchal
Share
2 Min Read
d 4 16 News Todayz कांग्रेस 21 अक्टूबर को करेगी कमिश्नर कार्यालय का घेराव
SHARE

हल्द्वानी। रुद्रपुर और हल्द्वानी में जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव के बाद अब कांग्रेस कुमाऊं कमिश्नर कार्यालय का घेराव करने की तैयारी कर रही है।  21 अक्टूबर को कमिश्नर कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष के अलावा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महरा के अलावा कुमाऊं मंडल के सभी विधायक और कांग्रेस के दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।
इसकी जानकारी देते हुए नेता प्रतिपक्ष और हल्द्वानी विधायक सुमित हृदेश ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ रही है। कांग्रेस सभी जिलों में जन आक्रोश रैली के माध्यम से भाजपा सरकार जागने प्रयास कर रही है। इसी के तहत पिछले दिनों उधम सिंह नगर और नैनीताल जिलाधिकारी कार्यालय के घेराव के बाद अब नैनीताल स्थित कुमाऊं कमिश्नर कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदेशभर में महिला अपराध बढ़ते जा रहे है। बेरोजगारी चरम पर है। पहाड़ से लोग पलायन कर रहे हैं। बावजूद इसके प्रदेश सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। आलम यह है कि प्रदेश सरकार और अधिकारी तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। सरकार ने प्रीपेड बिजली मीटर लगाकर अब लोगों के ऊपर बोझ डालने का काम कर रहे हैं। प्रीपेड बिजली मीटर लगाने के नाम पर भ्रष्टाचार का खेल शुरू होने जा रहा है। इन सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेस भाजपा सरकार के खिलाफ कुमाऊं कमिश्नरी का घेराव करेगी।
यशपाल आर्य ने कहा कि कुमाऊं कमिश्नरी के घेराव के बाद अल्मोड़ा में विशाल जन आक्रोश रैली निकाली जाएगी। जहां जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक इन सभी मुद्दों को कई बार विधानसभा में भी उठा चुके हैं। इन मुद्दों पर अभी तक सरकार गंभीर नहीं हुई है। इन सभी मुद्दों को लेकर अब कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेगी।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article guldar News Todayz तेंदुए के अलग-अलग हमलों में दो बच्चों की मौत तेंदुए के अलग-अलग हमलों में दो बच्चों की मौत
Next Article d 3 18 News Todayz 2004 से फरार चल रहा ईनामी डकैत गिरफ्तार 2004 से फरार चल रहा ईनामी डकैत गिरफ्तार

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

राज्य निर्वाचन आयोग पहुँची कांग्रेस, भाजपा नेताओं पर आचार संहिता के उल्लंघन का लगाया आरोप

भाजपा ने तय किये स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम, सीएम धामी करेंगे कर्णप्रयाग से शुरुआत

मथुरादत्त जोशी सहित तीन नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

कांग्रेस ने मुख्य नगर आयुक्त को चुनाव प्रक्रिया में दखल न देने के लिए चेताया

देहरादून से कांग्रेस ने वीरेंद्र पोखरियाल को बनाया मेयर प्रत्याशी

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?