By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: परिवारवाद से त्रस्त और सम्मान की खातिर कांग्रेस के बड़े नेताओं ने पकड़ी भाजपा की डगरः चौहान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - राजनीति - परिवारवाद से त्रस्त और सम्मान की खातिर कांग्रेस के बड़े नेताओं ने पकड़ी भाजपा की डगरः चौहान

राजनीति

परिवारवाद से त्रस्त और सम्मान की खातिर कांग्रेस के बड़े नेताओं ने पकड़ी भाजपा की डगरः चौहान

Aanchal
Last updated: 14/09/2023 21:33
Aanchal
Share
3 Min Read
19 b News Todayz परिवारवाद से त्रस्त और सम्मान की खातिर कांग्रेस के बड़े नेताओं ने पकड़ी भाजपा की डगरः चौहान
SHARE

देहरादून,  भाजपा ने परिवारवाद को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस को परिवारवाद मे फर्क महसूस करने की जरूरत है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और यहाँ पर प्रत्याशी का चयन आम सहमति से होता है, जबकि कांग्रेस मे पंचायत चुनाव के लिए भी स्थानीय स्तर के बजाय हाईकमान से सब तय होता है।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस और परिवारवाद को आम जनता और आम कांग्रेसी बखूबी जानते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्तर अथवा राज्यों मे अधिकांश बड़े नेताओं ने परिवारवाद से त्रस्त होकर ही भाजपा या दूसरे दलों अथवा अलग राह पकड़ी है।

भाजपा ने कांग्रेस से आये कार्यकर्ताओ अथवा बड़े नेताओं को सम्मान दिया है और कांग्रेस को इसमें खुद का गुरुर देखने के बजाय पाश्चताप करने की जरूरत है, क्योंकि सम्मान भाजपा मे ही संभव है और यह भाजपा के संस्कार है। राज्य सरकार मे कई मंत्री कांग्रेस पृष्ठभूमि के है, लेकिन उन्होंने सम्मान के लिए ही भाजपा की राह पकड़ी और भाजपा मे कोई भी उपेक्षित नही रह सकता।

चौहान ने कहा कि केंद्रीय स्तर पर कांग्रेस के नेताओं का जी 24 भी परिवारवाद के विरोध की उपज माना जाता है। हर सरकार मे सुपर पीएम और राज्यो मे हाई कमान की अनुकंपा से सुपर सीएम रहे है। जहाँ तक भाजपा का सवाल है तो यहाँ पर प्रत्याशी, विधायक, सीएम या पीएम के लिए आम जीवन से जुड़ा व्यक्ति होता है।

चौहान ने कहा कि जबाब भाजपा से नही कांग्रेस को देने की जरूरत है कि आखिर क्या कारण है कि वहाँ न तो कार्यकर्ता और न ही नेता खुद को क्यों असहज मान रहे है। कांग्रेस के सामने तो आज देश भर मे अस्तित्व का संकट उत्पन्न हो गया है। कांग्रेस को तुष्टिकरण और परिवारवाद के बारे मे हाईकमान से चर्चा करनी चाहिए। क्योंकि कांग्रेस मे अगर दिखावे के लिए राष्ट्रीय स्तर पर भी बदलाव हुआ तो रिमोट परिवार के पास ही रहता है।

उन्होंने कहा कि बागेश्वर मे असमय हो रहे चुनाव मे दिवंगत केबिनेट मंत्री चंदन राम दास की पत्नी को टिकट भी क्षेत्रीय जनता और कार्यकर्ताओ की सहमति से दिया गया है। चंदन राम दास अपने जीवन काल मे कभी चुनाव नही हारे और यह उनकी लोकप्रियता का पैमाना था।

उनकी पत्नी भी उनके साथ हमेशा सेवा कार्यों मे लगी रही और इसी कारण कार्यकर्ताओ की पसंद बनी। जहाँ तक कांग्रेस का सवाल है तो वहाँ पर कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी ने कांग्रेस से किनारा कर लिया तो कांग्रेस को चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी का टोटा हुआ तो दूसरे दल से ही प्रत्याशी को मैदान मे उतारना पड़ा। इस सच्चाई को कांग्रेस जान बुझकर नजरंदाज करते हुए भाजपा पर आरोप प्रत्यारोप लगा रही है जो कि अस्वीकार्य है।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article governer 2 News Todayz राजभवन में सितंबर में होगा ‘‘प्लास्टिक के विरूद्ध जंग’ पर सेमिनार राजभवन में सितंबर में होगा ‘‘प्लास्टिक के विरूद्ध जंग’ पर सेमिनार
Next Article 19 V News Todayz मंत्री गणेश जोशी ने मिट्टी को नमन, वीरों का वंदन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया मंत्री गणेश जोशी ने मिट्टी को नमन, वीरों का वंदन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

राज्य निर्वाचन आयोग पहुँची कांग्रेस, भाजपा नेताओं पर आचार संहिता के उल्लंघन का लगाया आरोप

भाजपा ने तय किये स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम, सीएम धामी करेंगे कर्णप्रयाग से शुरुआत

मथुरादत्त जोशी सहित तीन नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

कांग्रेस ने मुख्य नगर आयुक्त को चुनाव प्रक्रिया में दखल न देने के लिए चेताया

देहरादून से कांग्रेस ने वीरेंद्र पोखरियाल को बनाया मेयर प्रत्याशी

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?