By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: नंदादेवी राजजात यात्रा 2026 की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - नंदादेवी राजजात यात्रा 2026 की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा

उत्तराखण्ड

नंदादेवी राजजात यात्रा 2026 की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा

Aanchal
Last updated: 25/09/2025 13:02
Aanchal
Share
nanda devi yatra 780x470 1 News Todayz नंदादेवी राजजात यात्रा 2026 की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा
SHARE

देहरादून: मुख्य सचिवआनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली नंदादेवी राजजात यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी चमोली को निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभागों और स्टेक होल्डर्स के साथ समन्वय स्थापित करते हुए यात्रा को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) शीघ्र तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि यात्रा की ऐतिहासिकता, विशिष्टता और मौलिकता से किसी प्रकार की छेड़छाड़ न हो। साथ ही यात्रा की डॉक्यूमेंट्री तैयार किए जाने पर भी बल दिया।

उन्होंने इस वर्ष हुई अत्यधिक वर्षा से प्रभावित मार्गों और पड़ावों की स्थिति की जानकारी हेतु उनकी रेकी कराने और आवश्यक मरम्मत व दुरुस्ती कार्य तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए। टेंट एवं अन्य व्यवस्थाओं की सुनिश्चितता पर भी जोर दिया गया।

मुख्य सचिव ने नंदादेवी राजजात यात्रा के लिए किए जाने वाले स्थायी और अस्थायी प्रकृति के कार्यों की प्राथमिकताएं तय करने और बड़े अनिवार्य कार्यों को तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग प्रत्येक यात्रा पड़ाव एवं मार्ग पर स्वास्थ्य अधिकारियों, दवाओं, पोर्टेबल ऑक्सीजन और आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करे।

उन्होंने मार्गों के विद्युतीकरण, स्वास्थ्य सुविधाएं, भीड़ प्रबंधन, खाद्य सामग्री की उपलब्धता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और स्वच्छता प्रबंधन जैसी व्यवस्थाओं को शामिल करते हुए व्यापक एसओपी तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही वेस्ट मैनेजमेंट, सेप्टिक मैनेजमेंट और सेनिटेशन मैनेजमेंट प्लान भी तैयार करने पर जोर दिया, ताकि श्रद्धालुओं को सुविधा मिले और पर्यावरण को क्षति न पहुंचे।

बैठक में एपीसीसीएफ श्री कपिल लाल, सचिव श्री विनोद कुमार सुमन, श्री धीराज सिंह गर्ब्याल, श्री सी. रविशंकर एवं अपर सचिव श्री विनीत कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article images 2025 09 24T184007.223 News Todayz दून सिल्क को मिलेगी नई पहचान: देहरादून में 20 दिन तक चलेगा ‘सिल्क मार्क एक्सपो’ दून सिल्क को मिलेगी नई पहचान: देहरादून में 20 दिन तक चलेगा ‘सिल्क मार्क एक्सपो’
Next Article dsp 780x470 1 News Todayz सीमा एवं आंतरिक सुरक्षा में एसएसबी और उत्तराखण्ड पुलिस का समन्वय सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व का प्रतीक – डीजीपी सीमा एवं आंतरिक सुरक्षा में एसएसबी और उत्तराखण्ड पुलिस का समन्वय सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व का प्रतीक – डीजीपी

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?