By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: संसद में संविधान पर बहस, प्रियंका का भाजपा पर तीखा प्रहार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - राजनीति - संसद में संविधान पर बहस, प्रियंका का भाजपा पर तीखा प्रहार

राजनीतिराष्ट्रीय

संसद में संविधान पर बहस, प्रियंका का भाजपा पर तीखा प्रहार

Aanchal
Last updated: 13/12/2024 09:23
Aanchal
Share
2 Min Read
16 1 News Todayz संसद में संविधान पर बहस, प्रियंका का भाजपा पर तीखा प्रहार
SHARE

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शुक्रवार को सरकार पर तीखा प्रहार किया और दावा किया कि यदि लोकसभा चुनाव के नतीजे इस तरह नहीं आते तो यह सरकार संविधान बदलने का काम करती। उन्होंने लोकसभा में ‘भारत के संविधान की 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा’ पर चर्चा में भाग लेते हुए आरोप लगाया कि ‘एक व्यक्ति’ को बचाने के लिए देश की जनता को नकारा जा रहा है।

वायनाड से लोकसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद सदन में उनका यह पहला भाषण था। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा संविधान लोगों के लिए सुरक्षा कवच है जो देशवासियों को सुरक्षित रखता है। यह न्याय, एकता, और अभिव्यक्ति की आजादी का कवच है।’’ उन्होंने कहा कि ‘लेटरल एंट्री’ के जरिये आरक्षण को कमजोर किया जा रहा है। प्रियंका गांधी ने लोकसभा चुनाव के नतीजों का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘अगर लोकसभा में ये नतीजे नहीं आए होते तो ये (सत्तारूढ़ दल) संविधान बदलने का काम करते।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लोकसभा चुनाव में इन्हें (भाजपा) हारते-हारते जीतने से एहसास हुआ कि इस देश में संविधान बदलने की बात नहीं चलेगी।’’ प्रियंका गांधी का कहना था कि आज जाति जनगणना का जिक्र सत्तापक्ष कर रहा है क्योंकि ऐसे नतीजे आए। कांग्रेस सांसद का तात्पर्य इस बात से था कि लोकसभा चुनाव में भाजपा बहुमत से दूर रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आर्थिक न्याय का कवच तोड़ रही है। कांग्रेस सांसद ने दावा किया कि आज किसान भगवान भरोसे है।

प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘यह सिर्फ एक दस्तावेज नहीं है…हमारा संविधान इंसाफ, उम्मीद, अभिव्यक्ति और अकांक्षा की वह जोत है जो हर हिंदुस्तानी के दिल में जलती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद और आशा की एक जोत हमने देश के कोने-कोने में देखी है।’’ प्रियंका गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका नाम पुस्तकों से मिटाया जा सकता है, भाषणों से मिटाया जा सकता है, लेकिन आजादी और देश के निर्माण में उनकी भूमिका को नहीं मिटाया जा सकता।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article 15 2 1 News Todayz प्रधानमंत्री मोदी ने प्रयागराज में संगम तट पर की पूजा अर्चना, विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी ने प्रयागराज में संगम तट पर की पूजा अर्चना, विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Next Article 2 2 News Todayz हल्द्वानी-दिल्ली के लिए बंद वॉल्वो बसों का संचालन फिर शुरू हल्द्वानी-दिल्ली के लिए बंद वॉल्वो बसों का संचालन फिर शुरू

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

दिल्ली को मिली सीएम रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे ज्ञानेश कुमार, अधिसूचना जारी

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार होने जा रहे कल रिटायर

राष्ट्रपति मुर्मू ने व्यक्त किया प्रयागराज सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक

पुलवामा हमला: पीएम मोदी और अमित शाह ने दी पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?